मंदिर में पूजा करने गई महिला के साथ चलती फॉर्चूनर में हुआ गैंगरेप

पुणे के ऊरली कांचन में गैंग रेप की शर्मसार घटना घटी है, एक 34 वर्षीय महिला के साथ दो अनजान लोगों ने जबरदस्ती कार में बैठाकर गैंग रेप करने की घटना को अंजाम दिया।

पुणे के ऊरली कांचन में गैंग रेप की शर्मसार घटना घटी है, एक 34 वर्षीय महिला के साथ दो अनजान लोगों ने जबरदस्ती कार में बैठाकर गैंग रेप करने की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार देर रात घटी इस घटना के बाद पुणे में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

मंदिर में पूजा करने गई महिला के साथ चलती फॉर्चूनर में हुआ गैंगरेप

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात जेजुरी मार्ग पर शिंदवणे (तहसील हवेली) घाट में घटी। जहां एक महिला के साथ फॉर्चूनर कार में सामूहिक बलात्कार की घटना हुई। 34 वर्षीय पीड़िता केडगाव की रहनेवाली है। यह महिला मंदिर में पूजाअर्चना के लिए नारायणपुर गई थी। महिला को देवदर्शन करके घर में लौटने में काफी देरी हो गई थी। महिला बस का इंतजार करते हुए पारगाव चौफुला में खड़ी थी। जहां पर फॉर्चूनर गाड़ी में आए दो युवकों ने जबरदस्ती कार में बैठाया और शिंदवणे घाट में लेकर जाकर सामूहिक बलात्कार किया और बाद में घाट पर छोड़कर भाग गए। महिला ने इस घाट से गुजर रहे दो लोगों से मदद मांगी।

घाट के पास से गुजर रहे दो बाइक सवार लोगों ने फॉर्चूनर गाड़ी का पीछा करते हुए उसका नंबर नोट किया। साथ ही महिला को लोणी कालभोर पुलिस थाने में लाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। महिला को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+