अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में 34 पायलट ड्यूटी से हटाए गए
पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने आरोपी पायलटों से मामले में पूछताछ भी की है।
नई दिल्ली। व्हाट्सएप ग्रुप पर अधिकारियों के खिलाफ अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में चार निजी एयरलाइन कंपनियों के 34 पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। मंगलवार को विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की शिकायत पर ये फैसला लिया गया। जिन चार कंपनियों के पायलट हटाए गए हैं वो हैं पायलट जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, गो-एयर और इंडिगो।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, पुलिस ने आरोपी पायलटों से मामले में पूछताछ भी की है। बताया जा रहा है कि डीजीसीए ने व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट भी जमा कराए हैं, जिसमें पायलटों ने डीजीसीए के लिए खराब भाषा और गालियों के इस्तेमाल किया है। इनमें से कुछ में बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है।
ये चैट लीक होने के बाद इसको लेकर शिकायत की गई थी इसके बाद पायलटों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया। डीजीसीए के अधिकारी ने पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटाने के साथ-साथ इनके मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications