Illegal Bangladeshi: वापस खदेड़े गए 33 बांग्लादेशी घुसपैठिए, असम पुलिस ने पकड़ा और फेंका बॉर्डर पार
Illegal Bangladeshi: पिछले साल बांग्लादेश में अशांति शुरू होने के बाद से, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पूर्वोत्तर में भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है, जिसकी लंबाई 1,885 किलोमीटर है। इसी बीच, असम पुलिस ने 33 नए घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेज दिया है।
और तेज होगा अभियान- हिमंता
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, "33 नए घुसपैठियों को उनकी जगह - बांग्लादेश - वापस भेज दिया गया है।" उन्होंने यह भी चेतावनी दी, "सावधान: हमारे कड़े प्रयास जारी हैं और आने वाले दिनों में और भी तेज होंगे।"

कहां से भेजा जा रहा वापस?
हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह नहीं बताया कि इन घुसपैठियों को किस क्षेत्र से वापस भेजा गया, लेकिन अधिकांश घुसपैठियों को श्रीभूमि जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के माध्यम से वापस भेजा जा रहा है। सरमा ने मजाकिया लहजे में कहा, "अब अवैध घुसपैठियों की प्लेलिस्ट में बज रहा है: असम पुलिस मुझे घर ले चलो, जहां मैं रहता हूँ।"
मुख्यमंत्री ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि पुलिस हर हफ्ते 70-100 घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेज रही है। हाल के महीनों में 450 से अधिक कथित अवैध घुसपैठियों को वापस भेजा जा चुका है। सरमा ने दावा किया है कि राज्य सरकार घुसपैठ-मुक्त असम के लिए प्रतिबद्ध है।
सीमा पर अलर्ट, एंट्री सख्त
एक अधिकारी के मुताबिक, असम पुलिस भी भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट बनाए हुए है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में प्रवेश न कर सके और बिना किसी वैध नागरिकता दस्तावेज के किसी भी व्यक्ति को वापस भेज दिया जाएगा।
कितने अवैध बांग्लादेशी हैं भारत में?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा संसद में दिए गए एक बयान के मुताबिक भारत में 2 करोड़ से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी लोग रह रहे हैं। वहीं 2025 में इन अवैध बांग्लादेशियों को चिन्हित कर वापस भेजने की मुहिम शुरू हो चुकी है। असम पुलिस इस मामले में तेजी दिखा रही है लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार और पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों का रवैया अवैध बांग्लादेशियों को लेकर बहुत ज्यादा सख्त नहीं हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications