नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटों के भीतर मिले 14933 नए मरीज
देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर दुनिया के अलग-अलग देश रिसर्च में जुटे हैं, लेकिन अभी तक किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली है। इस बीच भारत में भी संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस के 14933 नए केस दर्ज किए गए, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 440215 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस के कारण पिछले 24 घंटों के भीतर 312 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14011 हो गया है।
Recommended Video

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी तक कोरोना वायरस के कुल 248190 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 178014 हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश की राजधानी दिल्ली में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 2909 नए केस सामने आए। हालांकि राहत की बात ये है कि दिल्ली में मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 3589 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे।
इस बीच हरियाणा के गुरुग्राम से प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सभी कोरोना मरीज कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी के कर्मचारी हैं और मानेसर स्थित कंपनी के प्लांट में काम किया करते थे। ये लोग झज्जर और गुरुग्राम के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने परिसर में ही क्वारंटाइन सेंटर स्थापित किया हुआ है, जब यहां रहने वालों की गिनती की गई तो पता चला कि 17 लोग लापता हैं।












Click it and Unblock the Notifications