31 साल की युवती करेगी 67 वर्षीय बुजुर्ग से शादी, पोस्ट लिखकर शेयर की अपनी खूबसूरत Love Story, छू लेगी दिल को
31 वर्षीय युवती को 67 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। अब वे दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। युवती ने कहा कि जेम्स इस उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और हाई एनर्जी है। ऐसा लगता है कि जेम्स मेरा लिए ही था।
नई दिल्ली, 10 सितंबर: मोहब्बत को तो किसी बंधन में नहीं बांधी जा सकती है। वह तो हर सीमाओं से परे होती है। न तो उम्र की तराजू पर तौली जा सकती, न ही ही धन दौलत से। जाति और धर्म से भी अलग होती है। ऐसा ही एक मोहब्बत की कहानी सामने आई है। जहां एक 31 वर्षीय युवती को 67 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। अब वे दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह उम्र का फासला आपको दिख सकता है, लेकिन मोहब्बत को ये कहां दिखती है। आखिरकार इस युवती का प्यार मुकम्मल हुआ और शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

क्या थी डेमिया की चाहत
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में अटलांटा की डेमिया विलियम्स जीवन में ड्रामे से थक गई थी। उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें कहा कि वह 50 साल से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति की तलाश कर रही है। जिससे वह उसे आर्थिक रूप से मदद कर सके। वह अपने जीवन में स्थिरता और सुरक्षित महसूस कर सके।

डेमिया का रख रहा पूरा ख्याल
इसके बाद डेमिया 67 वर्षीय जेम्स पार्कर से मिली। पहले तो वह उससे बहुत अनकंफर्ट रही, फिर उसे समय के साथ सबकुछ अच्छा लगने लगा। दोनों कपल नियमित रूप से मिलने लगे। दोनों खूब शॉपिंग करने लगे। जेम्स अब डेमिया का पूरा खयाल रख रहा है।

डेमिया के लिए कार-घर खरीदे
इस बीच जेम्स ने डेमिया के लिए 3.14 करोड़ में घर खरीद कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने उसके लिए करीब 37 लाख रुपये में एक कार भी खरीदी है। इसके बाद डेमिया ने जेम्स से अब शादी करने की इच्छा जताई है। जेम्स भी इसके लिए तैयार है।

एक-दूजे के होंगे दोनों
डेमिया ने बताया कि पहले तो उसने सिर्फ मेरी मदद की, लेकिन हमने एक साथ अधिक से अधिक समय बिताना शुरू कर दिया और हम आगे बढ़ गए। दामिया ने कहा कि वह वास्तव में मेरे लिए था। अब हम दोनों एक हो जाएंगे।

जल्द करेंगे दोनों शादी
इसके बाद उन्होंने मार्च 2018 में सगाई कर ली और इस साल लॉस वेगास में शादी करेंगी। डेमिया ने कहा कि जेम्स 67 वर्ष का हो सकता है लेकिन वह बहुत एक्टिव है और अभी भी हाई एनर्जी है। वह मुझे जीवन में काफी प्रेरित करता है।
यह भी पढ़ें- MBBS डॉक्टर ने चाय वाले के साथ की शादी, शेयर की अपनी खूबसूरत Love Story, लोगों का दिल जीत रहा VIDEO












Click it and Unblock the Notifications