आपसी विवाद में 31 कुत्तों पर फेंका तेजाब, धारदार हथियार से किया हमला

संपत्ति का मालिक बलविंदर सिंह महिला से कमरा खाली कराना चाहता था लेकिन धालीवाल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

मोहाली। शर्मसार कर देने वाली एक खबर से आपको रू-बरू करवाने वाले है। यह पहले ही लिख देना इसलिए जरूरी है ताकि आप समझ सकें कि इंसान हैवानियत के किस हद तक जा सकता है। घटना मोहाली की है। यहां के एक गांव के पशु आश्रय केंद्र की मालकिन ने दावा है कि किराए के कमरे को खाली नहीं करने पर उसके 31 कुत्तों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इतना ही नहीं कुत्तों पर तेजाब भी फेंका गया।

आपसी विवाद में 31 कुत्तों पर फेंका तेजाब, धारदार हथियार से किया हमला

इसमें एक कुत्ता मर गया। 12 कुत्ते गंभीर रूप से घायल हैं और 19 लापता हैं। जानकारी के मुताबिक नानदियाली गांव में प्रोटेक्‍शन एंड केयर फॉर एनिमल्‍स (पीएसीएफए) का संचालन करने वाली रेशम धालीवाल का दावा है कि उन्होंने कुछ समय पहले अपने पशु आश्रय के लिए दो कमरे किराए पर लिए थे। संपत्ति का मालिक बलविंदर सिंह महिला से कमरा खाली कराना चाहता था लेकिन धालीवाल ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इसे भी पढ़ें- योगी के यूपी में 'निर्भया' जैसी वारदात, 12 साल की बच्‍ची के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

जिसके बाद दोनों के बीच गर्मागर्म बहस हो गई। धालीवाल के मुताबिक, मकान मालिक और उसेक साथियों ने अगले दिन उसके 31 कुत्तों पर तेजाब फेंका और धारदार हथियार तथा डंडों से हमला किया। सोहना के थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने कहा कि बलविंदर, उसके बेटे जिम्मी और घरेलू सहायक धरमिंदर पर विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बलविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य फरार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+