उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, वर्ली से शिवसेना के 3,000 सदस्य एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, वर्ली से शिवसेना के 3,000 सदस्य एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर: उद्धव ठाकरे को फिर से बड़ा झटका लगा है। मुंबई के वर्ली इलाके से शिवसेना के करीब 3,000 सदस्य रविवार को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली इलाके से विधायक हैं। ये तब हुआ, जब दशहरा रैली से पहले ठाकरे गुट को हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मिली थी। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी ठाकरे गुट के सदस्यों में बड़ी निराशा देखी जा रही है। हालांकि इस खबर पर फिलहाल आदित्य ठाकरे या उद्धव ठाकरे का कोई बयान नहीं आया है। अब दशहरा रैली को लेकर शिंदे गुट और ठाकरे गुट आमने-सामने आ गए हैं।

eknath shinde

उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार जून में गिर गई थी, जब तत्कालीन शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य बागी विधायक महा विकास अघाड़ी सरकार के विरोध में खड़े हो गए थे। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली शिवसेना के खिलाफ थे।

महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के कुछ दिनों बाद उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया और एकनाथ शिंदे सीएम बन गए और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम बनाए गए। इसके बाद से ही एकनाथ शिंदे गुट और ठाकरे गुट, दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा है कि कौन सा गुट "वैध" शिवसेना है।

हाल ही में, दोनों गुटों को बॉम्बे हाईकोर्ट में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली की मेजबानी कौन करेगा...इसको लेकर दलील पेश करते देखा गया। हालांकि कोर्ट ने ठाकरे गुट को दशहरा रैली करने की अनुमति नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+