पंजाब में हो रही थी तालाब की खुदाई, तभी जमीन से निकली 300 साल पुरानी यह चीज
चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला में डेरे की खुदाई के दौरान लोगों को लगभग 300 साल पुराना एक तालाब मिला है। इस तालाब के मिलने के बाद इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। जिस जमीन पर खुदाई हो रही है वह डेरा बाबा सुबेग सिंह की बताई जा रही है। ज़मीन की खुदाई के दौरान अंदर से करीब 23 हजार वर्ग फीट का विशाल प्राचीन तालाब मिला है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार परमजीत सिंह खालसा ने बाबा सुबेग सिंह से इस स्थल पर स्थित सरोवर की कारसेवा के लिए आग्रह किया था।

अचानक जमीन से निकलने लगी ईटें
इस तालाब को खुदवाने का काम करीब एक माह पहले शुरू किया गया था। इस दौरान वहां बीबी प्रधान कौर से संबंधित के अस्तित्व के बारे में पता चला। खुदाई के दौरान तालाब के बारे में पता चला कि यह ईंटों के बारीक टुकड़ों से बना है। इस तालाब के मिलने के बाद बाबा सुबेग सिंह ने जेसीबी की मदद से हो रही कारसेवा को बंद करवाकर कारसेवकों को हाथों से सेवा करने के लिए प्रेरित किया, ताकि पुरातन सरोवर को वैसा ही निकाला जा सके।

तालाब की गहराई 23 फीट निकली
इस पुरातन सरोवर की सीढिय़ां पुरानी ईंटों से बनी हुई हैं। अब इस प्राचीन तालाब के नवीनीकरण का पूरा ज़िम्मा यहां के शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने कंधों पर ले लिया है। बताया जा रहा है कि तालाब की जब खुदाई चल रही थी तभी ईटें निकलने लगी। शुरु में लोगों को लगा कि कोई छोटा ईट का ढ़ेर होगा लेकिन जब बड़ी संख्या में ईटें निकलने लगी तो जेसीबी की खुदाई को रोक दिया गया। इसके बाद जब तालाब की खुदाई हाथों से करवाई गई तो इसकी गहराई 23 फीट निकली।

बीबी प्रधान कौर ने 285 साल पहले बनबाया था यह तालाब
बीबी प्रधान कौर बाबा आला सिंह जी की बेटी थीं। उनकी शादी बाबा बूढ़ा जी के वंश में उनके प्रपौत्र मोहर सिंह से हुई थी। अपने पति मोहर सिंह की मौत के बाद बीबी प्रधान कौर करीब 285 वर्ष पहले बरनाला में आ गईं। उन्होंने उक्त स्थान पर संगत के लिए लंगर लगाया।












Click it and Unblock the Notifications