कपिल ने फोड़ा 'आरोप बम',दवाओं की खरीद में 300 करोड़ का घोटाला
कपिल मिश्रा ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने दवाइयों और एंबुलेंस की खरीद में घोटाले किए है। जो दवाइयां अस्पताल में होने चाहिए वो गोदामों में सड़ रही हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए है। कपिल मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग में तीन बड़े घोटालों का पर्दाफाश करने का दावा किया है। उनके मुताबिक दिल्ली सरकार ने दवाओं की खरीद में 300 करोड़ रुपए का घोटाला किया है।

कपिल मिश्रा ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने दवाइयों और एंबुलेंस की खरीद में घोटाले किए है। जो दवाइयां अस्पताल में होने चाहिए वो गोदामों में सड़ रही हैं। कपिल ने बताया कि तरुण सीम को 100 करोड़ की दवाई खरीदने की छूट दी गई।
कपिल मिश्रा ने दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर- पोस्टिंग के नाम पर घोटाले होने की बात कही। सतेंद्र जैन पर आरोप लगाते हुए कपिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मे नियम कानून को ताक पर रखकर 30 एमएस की नियुक्ति की गई। जूनियर डॉकिटरों को एमएस बनाया गया।
दिल्ली के सीएम को निशाने पर लते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते थे करप्शन करने वालों को वो अपने मंत्रिमंडल में नहीं रखेंगे आज उनके ऊपर खुद गंभीर करप्शन के आरोप है फिर भी कुर्सी पर बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications