60 साल की बुजुर्ग महिला ने सेक्स से किया इंकार, युवक ने पत्थर से पीटकर ली जान

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक 30 साल के युवक को 60 वर्षीय एक महिला के हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने युवक के साथ सेक्स करने से इंकार कर दिया जिसके बाद युवक ने महिला की पत्थर से पीट पीटकर हत्या कर दी।

60 साल की बुजुर्ग महिला ने सेक्स से किया इंकार, युवक ने पत्थर से पीटकर ली जान

तलसारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना सोमवार रात की है। आरोपी युवक, लक्ष्मण खड़पड़े एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। शराब के नशे में चूर खड़पड़े ने रास्ते में लौटते वक्त लकमी धोंधड़े (60 वर्षीय) को देखा, जो कि एक जिला परिषद स्कूल के सामने सो रहीं थीं।

एक तलसारी पुलिस के अधिकारी ने बताया, 'युवक ने महिला के पास जाकर सेक्स की मांग की जिससे महिला गुस्से में आ गई और उसने उसे डांटते हुए कहा कि वो उसे शर्म आनी चाहिए। वो उसके मां के उम्र की है।' अधिकारी ने आगे बताया, 'महिला के मना करने के बाद गुस्साए युवक ने अपने बेल्ट से उसकी पिटाई की और फिर वो पास में ही रखा एक पत्थर उठाकर लाया और उससे पीट पीटकर महिला की हत्या कर दी।'

हत्या के बाद लक्ष्मण खड़पड़े, लाश को ठिकाने को लगाकर भागने की कोशशि कर रहा था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने खड़पड़े को आईपीसी की धारा 302 के तहत अरेस्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+