बिहार में आसमानी कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 30 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
पटना। गर्मी से उबल रहे बिहार में हुई बारिश ने जरूर लोगों को उमस और चुभन से निजात दिलाई है लेकिन इस बारिश के कारण 30 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है, बिहार के 14 जिलों में आसमानी बिजली गिरने से बुधवार को 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 लोग जख्मी हैं। सबसे ज्यादा मौंते बेगूसराय और भागलपुर जिले में हुई हैं, मरनेवालों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं।

बिहार में आकाशीय बिजली से 30 की मौत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भागलपुर में पांच, बेगूसराय में पांच, सहरसा में तीन, पूर्णिया में तीन, अररिया में दो, जमुई में दो, कटिहार में दो, खगड़िया में एक, मधेपुरा में एक, दरभंगा में दो मधुबनी में एक, सीतामढ़ी में एक, मोतिहारी में एक और गया में एक की मौत हुई है। पूर्णिया में तीन लोग शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया है।

मुआवजे का ऐलान
पूर्णिया में तीन लोग शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

पटना में बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान पटना में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, आज भी पटना और आसपास के हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है, परंतु झमाझम बारिश के लिए लोगों को जुलाई का ही इंतजार करना होगा।

मॉनसून की धीमी पड़ी चाल
पिछले 5-6 दिनों से बेहद ही तेज गति में भाग रहे मॉनसून की स्पीड फिर से धीमे हो गई है जिसके कारण मॉनसून की उत्तरी सीमा आज भी वेरावल, सूरत, इंदौर, मंडला, पेंडरा, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखीमपुर खेरी और मुक्तेश्वर में बनी हुई है। स्काईमेट के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल नहीं दिखाई दे रहीं, पश्चिमी तटों पर महाराष्ट्र से केरल तक एक ट्रफ बन गई है, जिससे दक्षिण भारत पर मॉनसूनी हवाओं का प्रवाह कम हो गया है। बंगाल की खाड़ी से भी आर्द्र हवाओं के प्रवाह में कमी है जिसके कारण एक बार फिर से मॉनसून कमजोर दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications