तेलंगाना के मेदक में 17 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम की मौत, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नई दिल्ली। तेलंगाना के मेदक जिले में बुधवार को तीन साल का बच्चा साईं वर्धन खुले बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू किया गया था, लेकिन लंबी मशक्कत के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है। बच्चे के शव को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। बच्चा 17 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल से बाहर निकालने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना पर मेदक के डीएम का कहना है कि मौके पर 3 बोरवेल थे, जिन्हें बिना इजाजत खोदा गया था, इस मामले में जो भी आवश्यक कार्रवाई है वो की जाएगी।

medak

घटना के बाद बुधवार को मेदक के ग्रामीण क्षेत्र के एसआई समेत स्थानीय अधिकारी समेत पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गए थे और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया था। यही नहीं पुलिस ने बोरवेल से बच्‍चे को निकालने के लिए हैदराबाद से विशेष टीम भी बुलाया था, एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव के कार्य में जुटी थी। एक अधिकारियों ने बताया कि बोरवेल में साई वर्धन को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जब पाइप बोरवेल में छोड़ा गया तो वह 25 फूट पर ही रुक गया। इससे साईवर्धन के 25 फूट की गहराई में फंसे होने का अनुमान है। पुलिस और अधिकारियों को उम्मीद थी कि बच्‍चे को सही सलामत जल्‍द ही निकाल लिया जाएगा। रात होने पर इस बोरबेल के चारो ओर लाइट का प्रबंध कर मासूम बच्‍चे को बचाने का अभियान चलाया गया, लेकिन आज सुबह बच्चे को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुसंगारेड्डी जिले के पटनचेरू निवासी मंगली गोवर्धन-नवीना का तीसरा बेटा साई वर्धन चार महीने पहले पोड्चनपल्ली गांव स्थित के यहां अपने परिवार के साथ आया था। साई वर्धन अपने मामा और परिवार के साथ जमीन देखने के लिए गया था तभी वहां खेलने के दौरान खुले बोरवेल में गिर गया। मां बाप के सामने ही बच्‍चा बोरवेल में गिर गया और वो कुछ नहीं कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+