जम्मू-कश्मीर: सेना ने गुरेज सेक्टर में 3 आतंकियों को मार गिराया,सर्च ऑपरेशन जारी
सेना के सूत्रो को जानकारी मिली थी कि गुरेज सेक्टर में कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है, ये आतंकी सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक सेना का ऑपरेशन अभी जारी है।

जसर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के दौरान सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया।
अभी भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कुछ और आतंकियों के छुपे होने की खबर है। इससे पहले कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकवादियों ने मोटरसाइकिल से जा रहे एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल गौहर अहमद तांत्रे को यारीपोरा इलाके में निशाना बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications