कुपवाड़ा हमले के बाद गुस्साया भारत, सरकार से मांग- पाकिस्तान को करो तमाम

आर्मी कैंप पर हमला होना यह बताता है कि ये फिदायीन पाकिस्तानी आर्मी के साथ मिलकर हमले कर रहे है।

नई दिल्ली। गुरूवार की सुबह से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पंजगाम सेक्टर में जिस तरह से आतंकियों ने घटना को अंजाम देने की कोशिश की है, उससे एक बार फिर से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंतकी सरहद पार करके आए हैं, जिसके बाद एक सुर से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग भारत सरकार से की जा रही है। कई रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को माकूल जवाब देने का, सब्र का बांध अब टूट चुका है।

बार बार ऐसा हमला क्यों हो रहा है?

रक्षा विशेषज्ञ अनिल गौर ने आज तक चैनल से कहा कि बार बार ऐसा हमला क्यों हो रहा है, आर्मी कैंप पर हमला होना यह बताता है कि ये फिदायीन पाकिस्तानी आर्मी के साथ मिलकर हमले कर रहे हैं क्योंकि ये स्पेशल फोर्स पर अटैक करेंगे तो इनका नुकसान ज्यादा होता है, इसलिए इन्होंने ये तरीका अपनाया है।

जनता की नजर अब मोदी सरकार पर...

गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में उरी आंतकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, जिसके बाद से पाकिस्तान को विश्वपटल पर आंतकवाद पर सफाई देने पड़ी थी। ऐसा ही एक्शन एक बार फिर से देश की जनता नरेंद्र मोदी सरकार से कर रही है। उम्मीद है कि सरकार इस बारे में कड़ा फैसला जल्द लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+