15 अगस्त के दिन PAK की ना-पाक हरकत,किया सीजफायर उल्लंघन, सेना ने मार गिराए 3 पाकिस्तानी जवान

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी ना-पाक हरकत से बाज नहीं आया। पाकिस्तानी सेना ने 15 अगस्त के दिन भी सीजफायर का उल्लधंन किया। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की, हालांकि सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान के तीन जवान मारे गए। वहीं भारत ने पाकिस्तानी सेना के उस दावे को झूठा बताया है, जिसमें दावा किया गया है कि सीजफायर के उल्लघंन में भारतीय सेना के 5 जवान मारे गए।

 Indian Army denies Pakistan Armys claims of 5 Indian soldiers dead in ceasefire violations along the Line of Control in Jammu And Kashmir.

जम्मू कश्मीर के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। वहीं उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। सीजफायर उल्लंघन में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। वहीं भारतीय सेना की ओर से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट जारी है। धारा 370 हटाए जाने के बाद से आतंकियों के जरिए हिंसा फैलाने की भी आशंका है।

भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांड के चीफ ले. जनरल रणबीर सिंह ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की गई है। इसकी आड़ में पाक सेना की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रही है लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है और घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान सेना सीजफायर उल्लंघन का सहारा ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+