तमिल एक्ट्रेस भानुप्रिया के घर पर मिली 3 नाबालिग लड़कियां, यौन शोषण- मानव तस्करी के लगे आरोप

नई दिल्ली। तेलगू तमिल एक्ट्रेस भानु प्रिया के चेन्नई स्थित घर से 3 नाबालिग लड़कियां मिली हैं। जब एक बच्ची की मां ने आंध्र प्रदेश के समलकोट में शिकायत दर्ज कराई कि भानुप्रिया ने नौकरानी के नाम पर उसकी बेटी को रखा हुआ है और उसे तंख्वाह नहीं देती। इस शिकायत के बाद चाइल्डलाइन अधिकारी टी. नगर में भानुप्रिया के घर पहुंचे बाल अधिकार कार्यकर्ता अच्यूता राव ने बाल अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय आयोग और राज्य आयोग को इसके बारे में लिखा। इसके बाद अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय आयोग ने भानुप्रिया के घर छापेमारी के आदेश दिए।

हो सकता है मानव तस्करी का मामला

हो सकता है मानव तस्करी का मामला

अच्यूता राव ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के घर पर 4 नाबालिग लड़कियों को रखा गया है। ऐसे में जांच की जानी चाहिए कि ये कहीं मानव तस्करी का रैकेट तो नहीं है क्योंकि मिली लड़कियों ने यौन उत्पीड़न का आरोप भी भानुप्रिया पर लगाया है। राव ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि- बच्ची की मां और भानुप्रिया दोनों ने बाल अधिकार का हनन किया है लेकन अगर एक ही आदमी के द्वारा और भी लड़कियां आंध्रप्रदेश से चेन्नई लाई गई हैं तो ये पक्के तौर पर मानव तस्करी का मामला है।

'लड़की को मां से मिलने नहीं देती थीं भानुप्रिया'

'लड़की को मां से मिलने नहीं देती थीं भानुप्रिया'

बच्ची की मां का आरोप है कि कुछ दिन पहले उनके पास उनकी बेटी का फोन आया था। उसने किसी और के फोन से कॉलकर बताया कि उसके साथ यौन शोषण हुआ है लेकिन जब मैं उससे मिलने के लिए चेन्नई गई तो मुझे मिलने नहीं दिया गया।

'लड़की ने चुराए थे जेवर और पैसे'

'लड़की ने चुराए थे जेवर और पैसे'

भानुप्रिया ने कहा कि लड़की के परिवार के अनुसार वह 18 साल की बताया गया था न कि 15 साल की और भानुप्रिया ने उसके साथ कोई गलत बर्ताव नहीं किया है। भानुप्रिया का आरोप है कि लड़कि ने घर से जेवर और गैजेट चुराकर अपनी मां को दे दिए थे। इसके लिए उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। भानुप्रिया ने कहा कि जब उसने बच्ची की मां से चोरी का सामान वापस लाने को कहा तो उसने केवल आईपैड, कैमरा और एक घड़ी लौटाई और बाकी सामान भी लौटाने का वादा किया। और अब वह उन्हें ही फंसाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+