गुजरात: धर्मशाला की दीवार गिरने से पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 2 घायल

अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर जिले के पलिताना में रविवार को एक धर्मशाला (सराय) की दीवार गिरने से मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे हुई जब पांच मजदूर एक पुरानी इमारत को गिरा रहे थे। अरिसा भवन जैन धर्मशाल तालेटी रोड पर स्थित थी। जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह हुआ। धर्मशाला की इमारत पुरानी होने के कारण उसे तोडऩे का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान एक दीवार रविवार सुबह अचानक धराशायी हो गई, जिसमें पुत्र-पुत्र सहित आठ मजदूर दब गए थे।

 3 labourers die as wall collapses in Bhavnagar district

पुलिस ने बताया कि आरिसा भवन नामकी पुरानी इमारत को आज सुबह गिराया जा रहा था। इसी दौरान इमारत की दीवार अचानक धराशायी हो जाने से वहां काम कर रहे पांच मजदूर दीवार के मलबे में दब कर घायल हो गए। घायल अवस्था में पांचो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान फारुक डेरैया (55), उनके बेटे तौसीफ (35) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जो इमारात गिरी है वह 100 साल पुरानी थी। जिस वक्त इमारत गिरी उस समय मजदूर इमारत से गाटर निकाल रहे हैं। तभी इमारत गिर गई। जिसके चलते वहां काम कर रहे 5 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाला। दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+