यूपी: मोहर्रम जुलूस के दौरान छत ढही, 3 मरे, 50 जख्मी

सड़क के दोनों ओर बने मकानों से भारी भीड़ जुलूस देख रही थी तभी एक मकान की छत ढह गई। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में दो बच्चों और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मिश्रा ने बताया कि मलबे में दबकर घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10 लोगों की हालत ज्यदा गंभीर होने के कारण उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। मिश्रा का कहना है कि संभवत: मकान की छत पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से हादसा हुआ। घटना की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications