छत्तीसगढ़: बैलेट के बाद चली बुलेट, नक्सली हमले में 3 जवान शहीद

सूत्रों ने बताया कि हमला एक पुल पर या इसके नजदीक हुआ। अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। क्षेत्रफल की दृष्टि से केरल से बड़ा बस्तर का इलाका लगभग तीन दशकों से नक्सलियों का गढ़ है। राज्य में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान 19 नवंबर को होना है।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यह देसी बम से किया गया विस्फोट था। बीएसएफ के दो जवान मारे गए जबकि तीसरा घायल हुआ है।" अधिकारी ने बताया कि रायपुर से तकरीबन 380 किलोमीटर दूर स्थित पुल पर या उसके नजदीक यह हमला हुआ।












Click it and Unblock the Notifications