दुल्हन बनी 3 फुट 2 इंच की लड़की, तो दूल्हे की लंबाई है इतनी... मिसाल बन गई दोनों की लव स्टोरी
शादी के वक्त इंसान की लंबाई जरूर देखी जाती है। अगर दुल्हा या दुल्हन की लंबाई कम होती है तो मां-बाप को शादी में परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। राजस्थान में एक ऐसी शादी हुई जो सभी के लिए मिसाल बन गई है।
नागौर। शादी के वक्त इंसान की लंबाई जरूर देखी जाती है। अगर दुल्हा या दुल्हन की लंबाई कम होती है तो मां-बाप को शादी में परेशानी झेलनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। राजस्थान में एक ऐसी शादी हुई जो सभी के लिए मिसाल बन गई है। नागौर शहर में ऐसी शादी हुई जिसमें 3 फीट 2 इंच की दुल्हन ने 4 फीट के दूल्हे से शादी की।
नागौर शहर में एक बैंक में काम करने वाली आकांक्षा भाटी की शादी इंशोरेंस कंपनी में काम करने वाले महेश कुमार सैनी से हुई। दोनों ही दुल्हा-दुल्हन की लंबाई आम लोगों के मुकाबले कम है। इसलिए इनकी शादी आकर्षण का केंद्र बन गई थी।
आकांक्षा और महेश ने लव मैरिज की है। दोनों की लव-स्टोरी पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी। 3 साल कोर्टशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया जिसका साथ परिवार वालों ने भी दिया। दोनों की इस अनोखी शादी सभी के लिए मिसाल बन गई है। जहां लंबाई की वजह से लोगों की शादियां टूट जाती हैं, वहीं इन दोनों ने इसे देखते हुए एक-दूसरे को अपना बनाया।