उत्तराखंड: खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, एक लापता

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार रात वाहन के नदी में गिर जाने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स लापता बताया जा रहा है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई है। हादसा उस वक्त हुआ जब यह लोग एक कार में सवार होकर निजमुला-बिराही रोड़ पर सफर कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

3 Dead and 1 missing After Vehicle Falls Into River in Chamoli Uttarakhand

बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर शनिवार देर रात साढ़े आठ बजे थल्ली तोक में एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मैक्स में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। आज सुबह तीन लोगों के शव खाई से निकाल लिए। जबकि अभी एक शव अभी तक बरामद नहीं हो पाया है। बताया गया कि बारिश के कारण पुलिस टीम को रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं। हादसे की सूचना मिलते ही चमोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एनडीआरएफ की टीम भी स्थानीय प्रशासन की मदद से लापता शख्स की तलाश में जुटी है। रविवार को भी बचाव दल के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं लेकिन अभी तक गायब शख्स की जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतें आ रही थीं। थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा ने बताया कि हादसा निजमूला मार्ग पर हुआ है। मैक्स व्यारा गांव से सैंजी बाजार की ओर जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+