जम्मू-कश्मीर: लश्कर आतंकियों ने CRPF कैंप पर फेंका ग्रेनेड, 3 जवान घायल
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अंतरनाग जिले में आतंकियों ने शीरबाग क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। सोमवार शाम हुए इस हमले में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सीआरपीएफ की तरफ से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आतंकियों ने हथियार लूटने के लिए यह हमला किया था। ग्रेनेड फटने के बाद जवानों ने बहादुरी दिखाई और जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को खदेड़ दिया। घायल जवानों का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के ही पुलवामा जिले में आतंकियों ने रविवार को सीआरपीएफ जवान नसीर अहमद राठेर की घर में घुसकर हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications