CM उद्धव के घर पर तैनात 3 पुलिसकर्मियों को कोरोना, 130 किए गए क्वारंटाइन

मुंबई। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर टूटा है। यहां अब तक साढ़े 11 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' पर तैनात 3 पुलिस कॉन्स्टेबल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद यहां तैनात 130 अन्य पुलिसवालों को सांताक्रूज में एक क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। सभी की कोरोना जांच भी करवाई जा रही है।

Recommended Video

    Coronavirus: CM Uddhav Thackeray के घर Matoshree में तैनात 3 पुलिसकर्मी पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    3 Constables Outside Uddhav Thackerays Residence Test Positive

    इससे पहले उद्धव ठाकरे के घर के बाहर चाय का स्टॉल लगाने वाले शख्स में भी कोरोना के लक्षण मिले थे।मातोश्री पर तैनात पुलिसकर्मी वहां चाय पीते रहते थे।मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के पास चाय की दुकान लगाने वाले शख्स में अप्रैल महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमण पाया गया था। इसके बाद मातोश्री और आसपास के इलाकों में तैनात किए गए पुलिस के 130 से अधिक जवानों को क्‍वारंटीन के लिए भेजा गया था।

    हालांकि, इसके बाद बीएमसी ने पूरे इलाके को सैनेटाइज करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। महाराष्ट्र में 30 अधिकारियों समेत 227 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें 66 पुलिसकर्मी गुरुवार से शुक्रवार के बीच संक्रमित हुए। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पुलिस कर्मियों में नासिक जिले में अधिक संक्रमित स्थान (हॉटस्पॉट) के तौर पर चिह्नित मालेगांव में सुरक्षा के लिए तैनात रिजर्व पुलिस के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 227 संक्रमित पुलिसकर्मियों में 22 आरक्षी और आठ पुलिस अधिकारी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

    महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई शहर हुआ है। यहां अब तक 7625 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1879 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+