कुलगाम में सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी,कार्रवाई में गई तीन लोगों की जान
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की फायरिंग में तीन लोगों के मारे जाने की खबरें हैं जिसमें एक 16 साल की लड़की भी शामिल है। सुरक्षाबलों को प्रदर्शन कर रहे और उन पर पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करनी पड़ी और इस फायरिंग के बीच ही तीन लोगों की मौत हो गई।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों की फायरिंग में तीन लोगों के मारे जाने की खबरें हैं जिसमें एक 16 साल की लड़की भी शामिल है। सुरक्षाबलों को प्रदर्शन कर रहे और उन पर पत्थर फेंक रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करनी पड़ी और इस फायरिंग के बीच ही तीन लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेदवानी इलाके में शनिवार को सेना की पेट्रोल टीम पर आतंकियों ने हमला किया। हमले का जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों को फायरिंग करनी पड़ी। जिन लोगों की मौत हुई है उनके नाम है 22 वर्ष का शाकिर अहमद, 20 वर्ष का इरशाद माजिक और 16 वर्ष की अंदलीब। ये सभी कुलगाम के हवूरा इलाके के रहने वाले थे। इस हिंसा में करीब 10 प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी खबरें हैं जिसमें से दो को बुलेट इंजरी हुई हैं। इलाके में तनाव बना हुआ है और विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है। इस हिंसा के बाद कुलगाम और अनंतनाग जिले में मोबाइल और इंटरनेट सर्विसेज बंद कर दी गई हैं ताकि अफवाहों को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications