2G scam: जानिए 2 जी घोटाले केस में बरी होने वाली सांसद कनिमोझी के बारे में ..
नई दिल्ली। आज देश के सबसे बड़े घोटाले में से एक कहे जा रहे 2जी घोटाले पर फैसला आया है, जिसमें सारे आरोपियों को बरी कर दिया है। पटियाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई अदालत कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सरकारी वकील आरोप साबित नहीं कर पाए और इसलिए सारे आरोपियों को बरी किया जाता है। यह 1.76 लाख करोड़ रुपये का घोटाला था, जिसने यूपीए सरकार को हिला कर रख दिया था । इस घोटाले में द्रमुक नेता ए राजा और करूणानिधि की बेटी और सांसद कनिमोझी दो मुख्य आरोपी थे, जो आज बाइज्जत बरी हो गए हैं।

01 जनवरी 1968
01 जनवरी 1968 को चेन्नई में जन्मी कनिमोझी, डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि और उनकी तीसरी पत्नी रजति अम्मल की बेटी हैं। वो राज्यसभा सांसद, कवयित्री और पत्रकार हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चर्च पार्क के प्रजेंटेशन कान्वेंट स्कूल से हुई, उसके बाद उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय के एथिराज महिला कॉलेज से अर्थशास्त्र में परास्नातक किया था।

शादी, तलाक और फिर शादी
उन्होंने 1989 में शिवकासी के व्यवसायी अथिबन बोस से उनका विवाह हुआ था लेकिन ये शादी चल नहीं पाई और दोनों ने तलाक ले लिया, तलाक के बाद, उन्होंने 1997 में सिंगापुर के तमिल लेखक जी.अरविंदन से शादी की।

तमिल भाषा में कई कविताएं भी लिखी हैं
उन्होंनें तमिल भाषा में कई कविताएं भी लिखी हैं और बहुत सारी तमिल कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद भी किया है। उन्हें साहित्य प्रेमी कहा जाता है। कनिमोझी ने बॉम्बे जयश्री के साथ तमिलनाड़ु के सिलाप्पाडिकारम नाम के एल्बम में भी काम किया है।

छवि सौम्य लेकिन तेज दिमाग वाली महिला की
जुलाई 2007 में, कनिमोझी को राज्यसभा पहुंची, वे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण समिति, ग्रामीण विकास समिति, महिला सशक्तिकरण पर बनी समिति, बाल सदस्यों पर संसदीय मंच और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य के रूप में कार्य करती हैं। डीएमके में उनकी छवि सौम्य लेकिन तेज दिमाग वाली महिला की है।

पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया
माना जाता है कि तमिलनाडु में जयललिता के जादू को टक्कर देने के लिए करुणानिधि ने कनिमोझी को पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था, जिसमें वो सफल हुई थीं और इसी वजह से उन्होंने कनिमोझी को राज्यसभा सदस्य बनवाया था।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications