2G Scam फैसले पर राजा ने कहा- मैं बेदाग, मेरे कार्यकाल में आई संचार क्रांति
2G Scam फैसले पर
नई दिल्ली। 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में विशेष अदालत की ओर से दिए गए फैसले में बरी होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और मामले में आरोपी रहे ए.राजा ने कहा कि पूरे मामले को सिर्फ बनाया गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें निराश किया, इस पर राजा ने कहा कि इस पर बाद में देखेंगे। तात्कालीन दूरसंचार मंत्री ए राजा ने कहा कि उनका न्याय प्रणाली के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। खुद को बेदाग बताते हुए राजा ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने आम जनता की भलाई के लिए काम किए और वायरलेस सिस्टम को सस्ता बनाने की कोशिश की।

मेरे कार्यकाल में आई संचार क्रांति
राजा ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में संचार क्रांति आई लेकिन उसे भुला दिया गया। इतना ही नहीं इन सब का श्रेय दिए जाने की जगह एक अपराधी बना दिया गया। राजा ने कहा कि उन्होंने पूरी सुनवाई में हमेशा सहयोग दिया और कभी स्थगित नहीं होने दिया।

सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया
राजा ने कहा कि मैंने हमेशा पूरे साहस के साथ लड़ाई लड़ी और हर पूछे गए सवाल का जवाब सबूत दिए। राजा ने अपनी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का भी शुक्रिया अदा किया। राजा ने अपने जेल में बिताए अपने 15 महीनों का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अपने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता हूं।

47 साल का लंबा सफऱ
तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में कभी वकालत करने से लेकर भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने तक 47 साल के ए राजा ने लंबा राजनीतिक सफर तय किया है। 2जी केस ने ए राजा के राजनीतिक कैरियर पर अल्पविराम जरूर लगा दिया था लेकिन आज के फैसले के बाद ए राजा एक बार फिर से राजनीति से वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications