#2GVerdict:बीजेपी की सबसे बड़ी मुश्किल, अस्त चल रहा मोदी का बुध, राहुल गांधी के सितारे बेहद शुभ
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले पंजाब निकाय चुनावों में कांग्रेस की बड़ी जीत। उसके बाद गुजरात में बीजेपी को 99 सीटों से संतोष करना पड़ा। फिर राजस्थान निकाय चुनावों में कांग्रेस का बीजेपी को पटखनी देना मतलब चारों तरफ से बुरी खबर। जैसा कि सब जानते हैं कि बीजेपी इस समय पूरी तरह से एक ही चेहरे के सहारे है और वो चेहरा है पीएम नरेंद्र मोदी का। तो क्या पीएम मोदी का समय ठीक नहीं चल रहा है? इस समय कैसी है पीएम मोदी के ग्रहों की दशा और दिशा और क्या कहते हैं उनके विरोधी राहुल गांधी के सितारे? आइए बताते हैं आपको ज्योतिष की नजर से राजनीति के मौजूदा दौर की पूरी कहानी।

अस्त चल रहा है पीएम मोदी का बुध और वक्री भी है
मोदी का जन्म 17 सितम्बर सन् 1950 को सुबह 11 बजे गुजरात में हुआ था। वर्तमान में आपकी कुण्डली में चन्द्रमा की महादशा में बुध का अन्तर और बुध का ही प्रत्यन्तर चल रहा है। आपकी पत्री में बुध अष्टमेश और लाभेश होकर लाभ भाव में बैठा है। वैसे तो बुध की यह स्थिति शुभ मानी जाती है किन्तु बुध वक्री है और अस्त भी है।

शून्य के बराबर मिलेगा फल
ज्योतिष गणना के मुताबिक, पीएम मोदी की कुंडली में बुध वक्री है और अस्त भी है और जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका फल शून्य के बराबर होता है। जिस कारण बुध अपना अच्छा फल देने में सक्षम नहीं है। बुध युवाओं और व्यापारियों का कारक है। इसलिए खासकर इस चुनाव में युवाओं और व्यापारियों का सपोर्ट भाजपा को न के बराबर रहेगा। यही कारण रहा कि गुजरात चुनाव में मोदी का जादू लहर में तब्दील नहीं हो सका और बीजेपी 99 सीटों तक सिमट गई।

राहुल गांधी की कुंडली में बन रहा शुभ संयोग
कांग्रेस राहुल का जन्म 18 जून सन् 1970 को रात्रि 9 बजकर 52 मिनट पर दिल्ली में हुआ था। आपकी पत्री में चन्द्रमा की महादश और शनि का अन्तर चल रहा है। चन्द्रमा सप्तमेश होकर लाभ भाव में नीच अवस्था में बैठा है। सप्तम स्थान परिवर्तन का कारक होता है। ऐसा परिवर्तन जो लाभकारी हो। लग्नेश व द्वितीयेश होकर शनि नीच का होकर चतुर्थ स्थान में बैठा है। 26 अक्टूबर 2017 से 16 जनवरी 2018 तक आपकी पत्री में बुध का प्रत्यन्तर चलेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक राहुल की कुंडली में बुध षष्ठेश और भाग्येश होकर पंचम भाव में अपने मित्र की राशि में स्थिति है। यह एक शुभ योग है।

बुध अच्छी स्थिति में होने के कारण राहुल को गुजरात में मिला युवाओं का साथ
बुध युवाओं और व्यापारियों का कारक होता है। बुध की अच्छी स्थिति होने के कारण गुजरात चुनाव में युवाओं और व्यापारियों का कांग्रेस को काफी समर्थन मिला और वह 77 सीटें जीतने में कामयाब रही। इस परिणाम से राहुल गांधी का राजनीतिक बढ़ा है।
-
Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट! -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications