Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2G scam: फैसले से पहले बोले ए राजा- मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा

नई दिल्ली। डीएमके नेता और 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले के आरोपी ए राजा ने कहा है कि कानून के मुताबिक वो इस मुकदमे का सामना कर रहे हैं और देश की न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। यह बयान उन्होंने तब दिया जब दिल्‍ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने घोषणा की है कि वह 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में 21 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। बता दें कि कनिमोझी भी इस घोटाले में आरोपी हैं।

2G scam: I have faith in judiciary, says A Raja

कोर्ट के बाहर मीडिया से मुखातिब ए राजा ने पत्रकारों के सवाल के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि स्पेशल कोर्ट के इस आदेश के बाद कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 दिसंबर को फैसला सुनाएगा। बोले 'मैं कोई जज नहीं हूं, मैं कानून का पालन करने वाला एक आम नागरिक हूं।' वो पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जब पत्रकारों ने उनसे ये सवाल किया कि उन्हें किस तरह के फैसले की संभावना है तो उन्होंने कहा कि इधर संभावना का सवाल ही कहां उठता है। उन्होंने कहा कि मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है और उसी के पास सारे दस्तावेज हैं। 2 जी स्पैक्ट्रम घोटाले में राजा के अलावा डीएमके नेता कनिमोझी और कई अन्य आरोपी बनाए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+