2G घोटाले के बारे में एक नज़र में जानिए सबकुछ

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक 2जी स्पैक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत गुरुवार को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, द्रमुक सांसद कनिमोझी और कई अन्य पर फैसला सुनाते हुए सबको एक मामले में बरी कर दिया है। यूपीए सरकार के समय हुए 1.76 लाख करोड़ के इस घोटाले में विशेष सीबीआई न्यायाधीश ओ पी सैनी सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में आज फैसला सुनाया। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सुनवाई छह साल पहले 2011 में शुरू हुई थी, जब अदालत ने 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।
साल 2010 में सीएजी (महालेखाकार और नियंत्रक) की एक रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में साल 2008 में बांटे गए स्पेक्ट्रम पर सवाल किए गए थे। रिपोर्ट में बताया गया था कि स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं की गई, बल्कि इसे कंपनियों को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बांटा गया था। इससे सरकार को एक लाख 76 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

2G केस के प्रमुख आरोपी थे
- ए राजा, पूर्व दूरसंचार मंत्री
- सिद्धार्थ बेहुरा, पूर्व दूरसंचार सचिव
- आरके चंदोलिया, आईईएस अधिकारी, दूरसंचार मंत्री के पीएस
- शाहिद उस्मान बलवा, प्रबंध निदेशक, स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड, अब एटिसलाड डीबी टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड में
- विनोद गोयनका, स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और डीबी रियल्टी के प्रबंध निदेशक
- स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड
- संजय चंद्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, यूनिटेक लिमिटेड
- यूनिटेक वायरलेस लिमिटेड (तमिलनाडु)
- गौतम दोशी, समूह के प्रबंध निदेशक, रिलायंस एडीए समूह
- सुरेंद्र पिपारा, समूह अध्यक्ष, रिलायंस एडीए समूह
- हरि नायर, उपाध्यक्ष, रिलायंस एडीए समूह
- रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड
- असिफ बलवा, निदेशक, कुसेगांव फ्रूट एंड वेजटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड
- राजीव अग्रवाल, निर्देशक कुसेगांव फ्रूट एंड वेजटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड
- करीम मोरानी, निदेशक, एमआईएस सिनेयुग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
- शरद कुमार, निदेशक / प्रवर्तक, कलैगनार टीवी प्राइवेट लिमिटेड
- कनिमोझी करुणानिधि, निदेशक / प्रवर्तक, कलैगनार टीवी प्राइवेट लिमिटेड
- रवि केंट रुइया, एस्सार ग्रुप के वाइस चेयरमैन
- अंशुमान रुइया, प्रमोटर, एस्सार समूह
- आईपी खेतान, प्रमोटर, खेतान समूह
- किरण खेतान, पूर्व निदेशक, सांता ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड
- विकास सराफ, निदेशक रणनीति, एस्सार
- लूप टेलीकॉम लिमिटेड
- लूप मोबाइल लिमिटेड
- एस्सार टेलीहोल्डिंग लिमिटेड

इन पर हैं बड़े आरोप
कनिमोझी
इन्होंने अपने टीवी चैनल के लिए 200 करोड़ रुपयों की रिश्वत डीबी रियलटी के मालिक शाहिद बलवा से ली बदले में उनकी कंपनियों को ए राजा ने गलत ढंग से स्पेक्ट्रम दिलाया।डी
डी राजा
इन्होंने नियम कायदों को दरकिनार कर 2 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी षडयंत्र पूर्वक की। इन्होंने 2008 में साल 2001 में तय की गई दरों पर स्पेक्ट्रम बेच दिया। इसके आलावा राजा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपनी पसंदीदा कंपनियों को पैसे लेकर गलत ढंग से स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया।
आर के चंदोलिया
राजा के पूर्व निजी सचिव पर आरोप है कि इन्होंने ए राजा के साथ मिलकर कुछ ऐसी निजी कंपनियों को लाभ दिलाने के लिए षडयंत्र किया जो इस लायक नहीं थीं।
शाहिद बलवा
स्वॉन टेलिकॉम के महाप्रबंधक बलवा ए राजा के कामों से लाभ उठाने वालों में प्रमुख हैं। सीबीआई का आरोप है कि बलवा की कंपनियों को जायज से कहीं कम दामों पर स्पेक्ट्रम आवंटित हुए।
संजय चंद्रा
यूनिटेक के प्रमोटर की कंपनी भी इस घोटाले में सीबीआई के अनुसार सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक है। स्पेक्ट्रम लेने के बाद उनकी कंपनी ने स्पेक्ट्रम को विदेशी कंपनियों को ऊंचे दामों पर बेच दिया और मोटा मुनाफ़ा कमाया।

ये हैं गवाह
- स्व. जीई वाहनवती, भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल
- नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व ट्राई के अध्यक्ष, अब प्रधान मंत्री के मुख्य सचिव थे
- डी एस माथुर, पूर्व दूरसंचार विभाग के सचिव
- टी के विश्वनाथन, कानून सचिव, कानून और न्याय मंत्रालय
- डॉ डी सुब्बा राव, पूर्व राज्यपाल, भारतीय रिजर्व बैंक, पूर्व वित्त सचिव, भारत सरकार
- अनिल डी अंबानी, अध्यक्ष, रिलायंस समूह और उनकी पत्नी टीना अंबानी
- डीएमके नेता एम करुणानिधि की पत्नी दयालु करुणानिधि
- नीरा राडिया, कॉर्पोरेट लॉबिस्ट
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications