कम नहीं हुआ Coronavirus का खतरा! 24 घंटों में मिले 2994 नए मरीज
Coronavirus cases update: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। चिंता वाली बात ये भी है कि कोरोना वायरस के एक्टिव मामले भी बढ़ रहे हैं।

Coronavirus News: देश में कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकरार है। हालांकि शनिवार को कोरोना वायरस के मामलों में शुक्रवार के मुकाबले कुछ गिरावट दर्ज की हुई है। केद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2994 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 16354 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से पिछले एक दिन में 9 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है।
इन राज्यों में हुई कोरोना वायरस की वजह से मौत
दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में कोरोना वायरस की वजह से 2-2 लोगों की जान गई है। वहीं, गुजरात में एक और केरल में भी दो लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.09 फीसदी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 2.03 फीसदी है।
कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 98.77 फीसदी
हालांकि संतोषजनक बात ये है कि कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट अभी भी 95 फीसदी से ऊपर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड रिकवरी फिलहाल 98.77 फीसदी है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
घबराने की बात नहीं, अलर्ट है दिल्ली सरकार: केजरीवाल
दिल्ली में भी हाल के दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा देखने को मिला है। बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और दिल्ली सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और आईसीयू बेड से लेकर दवाओं तक हर स्तर पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications