#KamalaMillsFire: 28 साल की खुशबू के लिए उसका जन्मदिन ही बन गया मौत का दिन
Recommended Video

मुंबई। कमला हिल्स कांपउंड के लंदन टैक्सी बार में शुक्रवार को 28 साल की खुशबू मेहता अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने आई थी। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह उसकी मौत का दिन बन जाएगा। इस हादसे में खुशबू और उसका जन्मदिन मनाने आए दोस्तों ने अपनी जान गंवा दी। बार में लगी आग में 15 लोगों की मौत हुई है।

'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी थी
शुक्रवार रात 12.30 बजे सेनापति मार्ग पर स्थित चार मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर पर आग लगी थी। जिसके बाद आग पब और रेस्त्रा के चारों ओर फेल गई। रिपोर्ट के मुताबिक खुशबू मेहता औऱ उसके दोस्त उस समय उसका जन्मदिन मना रहे थे। मोजोस लॉउंज में 'ऑल वुमन लास्ट नाइट' थीम पर पार्टी थी, इसलिए पब में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा थी। हादसे के वक्त खुशबू दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट पब की छत पर नाचने में व्यस्त थी। तभी अचनाक आग लग गई। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आग चारों ओर फैल चुकी थी।

दम घुटने की वजह से खुशबू और उसके दोस्तों की मौत हो गई
आग से बचने के लिए ये सभी युवा बाथरूम में घुस गए और नलों का पानी खोल दिया। लेकिन बाथरूम के अंदर दम घुटने की वजह से खुशबू और उसके दोस्तों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर महिलाएं हैं। जो 20 साल से तीस साल के बीच की थीं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रमिला (F), तेजल गांधी (F), खुशबू मेहता (F), विश्वा लक्ष्मी (M) पारुल (F), धैर्य (M), किंजल शाह (F), कविता धारण (F), यशा (F), सर्वजीत (M), प्राची (F) मनीषा शाह (F), प्रीति (F) के रूप में हुई है।

रेस्त्रां बांस और प्लास्टिक का बना हुआ था
पुलिस ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। आग सबसे पहले रूफ टॉप स्थित रेस्त्रां पर लगे एक शेड से शुरू हुई, जो बांस और प्लास्टिक का बना हुआ था। आग लगने पर कुछ लोग वहां के बाथरूम में चले गए, लेकिन लपटें बढ़ने पर वे वहां से बाहर नहीं निकल सकें और उनकी वहीं मौत हो गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पब मालिक पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications