व्हाट्सएप मैसेज को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, 3 बुरी तरह से घायल

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में व्हाट्सएप मैसेज को लेकर संघर्ष खूनी हो गया। दो युवकों के बीच हुई इस लड़ाई में एक 28 वर्षीय युवक लव की मौत हो गई, जबकि तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया , सभी आरोपी फरार चल रहे हैं, हम उनकी तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार यह संघर्ष व्हाट्सएप ग्रुप पर एक फोटो डालने की वजह से हुआ था।

घर बुलाकर उतारा मौत के घाट

घर बुलाकर उतारा मौत के घाट

यह घटना रविवार देर रात की है, जब लव और दिनेश के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में एक फोटो को लेकर विवाद हो गा। विवाद के बाद दिनेश ने लव को अपने घर बुलाया और इस दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई और यह झड़प खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों की बीच हुआ लड़ाई में लव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमेश, कमल, मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ईंट-लाठी से पीटा

ईंट-लाठी से पीटा

लव के भाई अजय ने बताया कि लव और दिनेश एक ग्रुप से जुड़े थे, जिसमे दोनों के बीच एक तस्वीर को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद दिनेश ने लव को फोन करके अपने घर बुलाया था। इस दौरान लव पर परिवार ने लाठी और ईंट से हमला कर दिया था, जिसकी वजह से मौके पर ही लव की मौत हो गई। घटना के बारे में सिविल लाइन प्रभारी ने बताया कि लव के भाई की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लोगों ने किया प्रदर्शन

लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद सिक्कार कॉलोनी में लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया और जाम को खुलवाया। तकरीबन एक घंटे तक दिल्ली रोड जाम रहा, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+