26 जनवरी हिंसा: दिल्ली पुलिस ने सुखदेव सिंह को किया गिरफ्तार, 50 हजार का था ईनाम
नई दिल्ली। Republic Day violence गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस को एक अहम कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस ने चंडीगढ़ से हिंसा मामले के एक आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सुखदेव सिंह के उपर 50 हजार रुपए का ईनाम रखा था। ये गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच सेल ने की है। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।

10 दिन से सुखदेव सिंह को ट्रेस कर रही थी पुलिस
आपको बता दें कि पुलिस ने 26 जनवरी की घटना में इस गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तारियां 127 हो गई हैं। सुखदेव सिंह के अलावा पुलिस ने आज हरप्रीत सिंह (32), हरजीत सिंह (48) और धर्मेंद्र सिंह (55) को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था। बता दें कि क्राइम ब्रांच की टीम पिछले 10 दिनों से सुखदेव सिंह की ट्रेस कर रही थी। पुलिस को सुखदेव की लोकेशन चंडीगढ़ की मिली और फिर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई। सुखदेव को चंडीगढ़ में सेंट्रल मॉल के पास औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ दिल्ली हिंसा के मामले में कुल 127 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या हुआ था 26 जनवरी के दिन?
आपको बता दें कि 26 जनवरी के दिन देश की राजधानी दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली आयोजित होनी थी, जिसका रूट पहले से ही तय हो गया था, लेकिन गणतंत्र दिवस समारोह के बाद तो दिल्ली के आईटीओ चौक और लाल किला परिसर में प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर रैली के नाम पर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान पब्लिक प्रॉपर्टी को तोड़ा गया और पुलिसवालों को पीटा भी गया।












Click it and Unblock the Notifications