मुंबई हमले का आरोपी बना तहव्वुर राणा, दायर हुई 405 पन्नों की चार्जशीट
26/11-Mumbai: मुंबई हमले के सिलसिले में तहावर राणा के खिलाफ 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। तहावर राणा फिल्हाल अमेरिका में हिरासत में हैं। इस बाबत सरकारी वकील ने अपने बयान में जानकारी भी दी।
एक सरकारी वकील ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेज मंगलवार को विशेष अदालत के सामने आने की संभावना है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, उन्होंने मामले में राणा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) धारा 39 ए (आतंकवादी संगठन को समर्थन देने से संबंधित अपराध) जोड़ा है।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें बयानों और दस्तावेजों के रूप में राणा के खिलाफ कुछ नए सबूत मिले हैं। उन्होंने बताया कि यह मामले में चौथा आरोपपत्र है।
गौरतलब है कि एक अमेरिकी अदालत ने इस साल मई में 62 वर्षीय राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी।
हालांकि अगस्त में 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के लिए भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए व्यवसायी के प्रत्यर्पण पर रोक का आदेश दिया गया था।
राणा पर मुंबई हमलों में अपनी भूमिका के लिए कई आरोप हैं और उस पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा माना जाता है, जो 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।
10 आतंकवादियों में अजमल कसाब भी शामिल था, जिसे जिंदा पकड़ा गया था और बाद में उस पर मुकदमा चलाया गया और एक विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
अदालत द्वारा मामले में दोषी ठहराए जाने के दो साल बाद नवंबर 2012 में उन्हें पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल में फांसी दे दी गई थी। बताते चलें कि तहव्वुर राणा को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। तहव्वुर के खिलाफ 28 अगस्त को गिरफ्तारी का वॉरंट जारी किया था। अमेरिका अदालत ने राणा के भारत प्रत्यर्पण के लिए मई में ट्रायल की मंजूरी दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications