26/11 हमला: लखवी समेत 7 पर चलेगा हत्या के लिए उकसाने का केस
इस्लामाबाद। एक बड़ी खबर पाकिस्तान से हैं, जहां एंटी टेरर कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है कि मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपियों में से एक जकीउर रहमान लखवी के खिलाफ हमले के लिए उकसाने का केस चलेगा।
डेविड हेडली के पाकिस्तान के पूर्व पीएम गिलानी से करीबी संबंध
ये मुकदमा लखवी समेत 7 लोगों पर चलेगा। पाक के एंटी टेरर कोर्ट ने इन सातों को 26/11 हमले में दोषी मानकर ये फैसला सुनाया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 25 मई को होगी।
गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा के कार्यवाहक कमांडर लखवी साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के प्रमुख संदिग्धों में से एक है। इन हमलों में 160 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकी कसाब ने दिए अपने बयान में लखवी का नाम लिया था।
भारत पहले से ही लखवी के खिलाफ अपने सबूत पाकिस्तान को सौंप चुका है। पाकिस्तान में मुंबई आतंकी हमले की सुनवाई में काफी देरी हो चुकी है जिसके लिए पाकिस्तान ने भारत को ही दोषी ठहराया है।













Click it and Unblock the Notifications