मुंबई आतंकी हमला : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई कोर्ट में डेविड हेडली की गवाही शुरू

मुंबई। 26/11 आतंकी हमलों के दोषी डेविड कोलमैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई कोर्ट में गवाही शुरू हो गई है। डेवि़ड की इस गवाही के काफी मायने हैं। मालूम हो कि 11 दिसंबर 2015 को डेविड ने अपना गुनहा कबूल कर लिया था लेकिन इसके बदले उसने अपनी सजा को माफ करने की बात कही थी।

मालूम हो कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि विदेश की किसी जेल में बंद आतंकी की पेशी भारतीय कोर्ट में हो रही है। स्पेशल कोर्ट में हेडली की ओर से वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी पैरवी कर रहे हैं

भारत के इतिहास में पहली बार विदेशी आतंकी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए

डेविड हेडली ने सजा में माफी की रखी शर्त मालूम हो कि फिलहाल डेविड कोलमैन हेडली अमेरिका में 35 साल की सजा काट रहा है। हेडली लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकवादी है। उसे मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों का षड्यंत्र रचने और अंजाम देने में शामिल होने का दोषी ठहराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+