शादी से इंकार करने पर 'सेक्स वर्कर' महिला की हत्या
राजकोट। शादी से इंकार करने पर एक शख्स ने 25 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। मामला गुजरात के राजकोट का है।

महिला से प्यार में पागल शख्स ने ही की हत्या
बताया जा रहा है कि महिला सेक्स वर्कर थी। उसकी पहचान मोहिदा खातून के तौर पर हुई है। जो भावनगर रोड पर स्थित एक घर में ये कार्य किया करती थी। इस घर के मालिक सहदेव गोस्वामी के तौर पर हुई है।
टीओआई की खबर के मुताबिक आरोपी की पहचान जयदीप सेट्टा (25) के रुप में हुई है जो जामनगर में रहता था। बताया जा रहा कि वह अकसर मोहिदा के पास ग्राहक के तौर पर जाता था।
पुलिस के मुताबिक सेट्टा ने मोहिदा खातून को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन खातून ने इससे इंकार कर दिया। शादी का प्रस्ताव अस्वीकार करने से जयदीप सेट्टा इसकदर नाराज हुआ कि उसने खातून पर चाकूओं से हमला कर दिया।
महिला किराए के घर में करती सेक्स वर्कर का काम
इस दौरान घर में लगे शीशे के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश भी उसने की, जिसमें वह घायल भी हो गया। घर के मालिक सहदेव गोस्वामी ने जयदीप सेट्टा को पकड़ने की कोशिश की।
हालांकि घायल होने के बावजूद वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। वहां से भागने के बाद वह सीधे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक शुरूआती जानकारी में खातून की हत्या शादी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने की वजह से हुई है। बता दें कि जयदीप सेट्टा पिछले करीब डेढ़ साल से उसके पास आता था।
इस दौरान उसे खातून से प्यार हो गया। खातून एक किराए के मकान में पिछले चार साल से रह रही थी। आरोप है कि यहां वह सेक्स वर्कर का काम किया करती थी।












Click it and Unblock the Notifications