देश में 23.3 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी, 5 करोड़ लोगों को पूरी तरह से वैक्सिनेटेड
नई दिल्ली, 22 जून। भारत में 21 जून को रात 10 बजे तक रिकॉर्ड एक दिन में 85 लाख से अधिक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। केंद्र सरकार ने 21 जून से हर किसी को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान किया था। एक दिन के भीतर इतने लोगों को वैक्सीन लगाने का यह एक रिकॉर्ड है, इससे अधिक वैक्सीन एक दिन के भीतर लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ चीन के पास है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इस रफ्तार से टीकाकरण अभियान भविष्य में भी जारी रह सकता है। अगर इस रफ्तार से वैक्सीन लगाई जानी है तो जुलाई माह में 260 मिलियन कोरोना की डोज की आवश्यकता होगी और क्या इतनी कोरोना की डोज भारत के पास उपबल्ध होगी।
Recommended Video

कोरोना वैक्सीन के अभियान का दूसरा चरण जोकि 21 जून से शुरू हुआ है वह काफी अच्छा रहा है। 21 जून तक देश में 233 मिलियन लोगों ने कम से कम कोरोना की एक डोज लगवा ली है। जबकि 50 मिलियन सेअधिक लोगों को कोरोना की दोनों ही डोज लगाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम एक ट्वीट करके लिखा कि आज का रिकॉर्ड ब्रेकिंग टीकाकरण अभियान खुश करने वाला है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन हमारेा सबसे मजबूत हथियार है। उन सभी लोगों को बधाई जिन्हें वैक्सीन लगी और इस अभियान में शामिल फ्रंटलाइन वर्कर्स का शुक्रिया जिन्होंने लोगों को वैक्सीन लगाने में अहम भूमिका निभाई, वेल डन इंडिया।












Click it and Unblock the Notifications