योगा पोज देने के चक्कर में 80 फुट की ऊंचाई से गिरी युवती, जानिए फिर क्या हुआ
मैक्सिको। अकसर लोग अपनी खास तस्वीर खिंचाने के लिए ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं जो कई बार उन पर ही भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब 23 साल की एक कॉलेज छात्रा छठवें फ्लोर पर स्थित अपनी बालकनी पर योग का एक खास पोज दे रही थी। युवती अपनी बालकनी से उलटा लटककर स्टंट कर रही थी और उनका एक दोस्त उनकी तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और फिर करीब 80 फीट की ऊंचाई से ये युवती नीचे गिर गई। जानिए, फिर क्या हुआ...

उलटा लटककर पोज देना युवती को पड़ा भारी
ये चौंकाने वाली घटना मैक्सिको शहर की है। डेली मेल के मुताबिक, शनिवार को 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा अलेक्सा टेराजा अपनी बिल्डिंग के छठवें फ्लोर पर स्थित बालकनी पर योग का खास पोज दे रही थीं। इस दौरान वो बालकनी में बाहर की ओर नीचे की तरफ उलटा लटकी हुई थीं। यही नहीं उनके इस स्टंट की तस्वीर उनका एक दोस्त खींच रहा था। तभी अचानक अलेक्सा का हाथ बालकनी से छूट गया और करीब 80 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गईं। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट आई है। उनकी करीब 110 हड्डियां टूट गई हैं और शरीर के कई अंग में फ्रैक्चर हो गया है।
80 फीट से गिरने पर टूटी 110 हड्डियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय अलेक्सा बिल्डिंग के छठवें फ्लोर से नीचे गिरी उससे ठीक पहले ही उनके दोस्त ने अलेक्सा की एक तस्वीर खींच ली थीं। इस घटना के बाद उनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी है। जानकारी के मुताबिक, अलेक्सा के बिल्डिंग से गिरने के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचा गया। उनकी गंभीर हालत पर डॉक्टरों ने करीब घंटे तक सर्जरी की, जिसके बाद वो उनकी जान बचाने में सफल रहे।

तीन साल तक चल पाना मुश्किल होगा
हालांकि, डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि इस हादसे में जैसी चोट अलेक्सा को आई हो उसमें उन्हें तीन साल तक चल पाना मुश्किल होगा। हादसे में उनकी 110 हड्डियां टूटीं हैं। इसके अलावा दोनों पैरों में और भुजाओं में फ्रैक्चर है। इसके अलावा उनके हेड और हिप्स में भी फ्रैक्चर आया है। अलेक्सा टेराजा के परिजनों ने सोशल मीडिया पर ब्लड डोनेशन की अपील की थी। जिसका असर हुआ और 100 से ज्यादा ब्लड डोनर ने खून देने की बात कही। फिलहाल महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि ये घटना एक हादसा है, क्योंकि जांच में बालकनी में किसी तरह का कोई डैमेज नजर नहीं आया।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications