मोगा: बस में छेड़-छाड़ की घटना के बाद महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज
मोगा। एक बड़ी खबर पंजाब के मोगा से आ रही है जहां एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है, पीड़ित महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इस बात की जानकारी मीडिया को पुलिस ने ही दी है।
अभी बुधवार शाम को मोगा की एक चलती बस में एक नाबालिग लड़की और उसकी मां के साथ छेड़-छाड़ की खबर आयी थी जिसमें लड़की की मौत हो गई और मां अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है,अभी यह प्रकरण शांत ही नहीं हुआ था कि अब गैंगरेप की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
जो मामला सामने आया है उसके मुताबिक पीड़ित महिला (23) का कहना है कि मोगा से 180 किलोमीटर दूर माड़ी मुस्तफा गांव में 29 और 30 अप्रैल की रात (बुधवार व गुरुवार) को उसकी सहेली के पति और अन्य लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है, फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सहेली के पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित ने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने अपने प्रेमी के साथ सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। उन्होंने रात में वहीं रुकने का फैसला किया था। उसकी सहेली का पति रात को अपने सात दोस्तों के साथ घर आया। वह नशे में धुत्त था। उन लोगों ने पीड़िता के प्रेमी की पिटाई की और पीड़िता को गांव के ही एक सुनसान इलाके में स्थित कमरे में ले गए, जहां आठ लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।













Click it and Unblock the Notifications