Naxalites Surrender: 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अब किसे मिलेगा 1.18 करोड़ रुपए का इनाम?
Naxalites Surrender in Sukma Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से अच्छी खबर आई है। 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को 23 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इन पर 1.18 करोड़ रुपये के इनाम रखा हुआ था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 14 पुरुष और नौ महिलाएँ शामिल हैं।
मीडिया से बातचीत में सुकमा की एसपी किरण चौहान ने कहा-"23 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी कट्टर नक्सली हैं। उन्हें सरकारी नीति के अनुसार सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। इस अवसर पर, मैं सभी नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील करती हूँ।"

सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से नक्सलियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनके दवाब में आकर 23 हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी कार्यालय में अरेंडर किया है। इनमें डीवीसीएम स्तर के नेता लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा प्रमुख भी शामिल हैं। कुख्यात डीवीसीएम लोकेश का नाम साल 2012 में सुकमा जिला कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में आ चुका है।
सरेंडर करने वाले नक्सिलयों की सूची
1 लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा - डीवीसीएम स्तर का नक्सली नेता
2 रमेश उर्फ कलमू केसा - पीपीसीएम रैंक के वरिष्ठ सदस्य
3 कवासी मासा - पीपीसीएम स्तर का माओवादी
4 प्रवीण उर्फ संजीव उर्फ मड़कम हुंगा - पीपीसीएम के रूप में सक्रिय
5 नुप्पो गंगी - पीपीसीएम रैंक का माओवादी
6 पुनेम देवे - पीपीसीएम स्तर का नक्सली
7 परस्की पांडे - पीएलजीए पार्टी का सदस्य
8 माड़वी जोगा - पीएलजीए पार्टी सदस्य
9 नुप्पो लच्छु उर्फ लक्ष्मण - पीएलजीए बटालियन मुख्यालय में एसजेडसीएम 10 सन्नू दादा का गार्ड
10 मड़कम नंदे
11 पोड़ियाम सुखराम - पीएलजीए बटालियन क्रमांक 01 की कंपनी क्रमांक 03 के प्लाटून क्रमांक 3, सेक्शन 'ए' का सदस्य
12 दूधी भीमा - प्लाटून क्रमांक 04 का डिप्टी कमांडर और पीपीसीएम रैंक का माओवादी
13 मुचाकी रनौती उर्फ हिड़मे
14 कलमू दुला
15 दूधी मंगली
16 सिद्धार्थ उर्फ माड़वी इंदा
17 हेमला रामा
18 सोड़ी हिड़मे
19 कवासी जोगा
20 रूपा उर्फ भीमे
21 गगन उर्फ करटम दुड़वा
22 कवासी हुंगी
23 कारम भीमा












Click it and Unblock the Notifications