बर्निंग ट्रेन: बैंगलोर-नांदेड़ एक्सप्रेस में आग, 23 यात्री जिंदा जले

ट्रेन शुक्रवार रात 11 बजे बैंगलोर से रवाना हुई। रात को भोजन के बाद लगभग सभी यात्री सो गये। सुबह करीब 3:30 बजे जब ट्रेन अनंतपुर से गुजर रही थी, तभी अचानक एसी कोच में आग लग गई। आग लगते की सूचना मिलने के तुरंत बाद धर्मावरम व पास के अन्य शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिये रवाना हो गईं, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
आग लगने के तुरंत बाद ट्रेन में भगदड़ मची, लोग आन-फानन में इधर उधर भागने लगे, कुछ अपनी जान बचाने में सफल रहे तो कुछ मौत के आगोश में सो गये। कुछ तो उठ ही नहीं पाये और चिंता में लीन हो गये।
इस भयावह हादसे में घायलों को धर्मावरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना कर्नाटक की सीमा से सटे अनंतपुर जिले में स्थित कोथाचेरुवु रेलवे स्टेशन में हुई है।
यह आग वातानुकूलित डी-1 बोगी में लगी और इससे सटी हुई बोगियों में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राहत कर्मियों ने आठ शवों को निकाला है। घायलों को धर्मावरम, पुट्टापर्थी और अनंतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डी-1 बोगी में 57 यात्री सवार थे और माना जा रहा है कि इनमें से अधिकांश लोग कर्नाटक के रहने वाले थे। कई यात्री चेन खींच कर उतरने में कामयाब रहे।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-
बैंगलोर स्टेशन : 080-22354108, 22259271, 22156551, 22156554
एसएसपी निलायम स्टेशन : 085-55280125, 09731666863












Click it and Unblock the Notifications