महाराष्ट्र: पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने 23 लोगों को किया गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के धुलिया जिले में जिस तरह से बच्चा चोरी के अफवाह में पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके बाद पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने बताया कि इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद दीपक केसरकर आज हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात करने के लिए धुले जाएंगे। इसके साथ ही राज्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह कानून को अपने हाथ में नहीं लें।

पांच लोगों की हुई थी मौत
दीपक केसरकर ने कहा कि हमने 10 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वह अफवाह में पर भरोसा नहीं करें, सोशल मीडिया की फर्जी खबरों पर भरोसा नहीं करें, साथ ही उन्हें कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के धुलिया जिले में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। लोगों ने पांचों को बच्चा चुराने वाला गैंग समझ लिया और बिना कुछ पूछताछ किए ही 5 लोगों को जमकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने पांचों की इतनी पिटाई की कि पांचों की मौत हो गई।
23 गिरफ्तार
वहीं इस मामले में धुलिया के एसपी एम रामकुमार ने बताया कि हमने इस मामले में और भी आरोपियों की पहचान कर ली है। साथ ही सभी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीम का गठन किया गया है।
इस घटना की वजह से इलाके में तनाव का माहौल था, जिसके बाद पुलिस ने सामाजिक संगठन के लोगों की मदद से वहां के लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पांचों आदिवासी लड़के थे। गांववालों को लगा ये लोग बच्चा चोरी करने आए हैं और इसके बाद गांववालों ने पत्थर-डंडे से पांच लोगों को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications