ISIS से सहानुभूति रखने वाला शख्स हैदराबाद से गिरफ्तार

पुलिस ने जिस नौजवान को गिरफ्तार किया है उसकी उम्र 22 साल है। इसके ऊपर आईएसआईएस से सहानुभूति रखने का आरोप है।

नई दिल्ली। हैदराबाद पुलिस ने एक नौजवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह आतंकी संगठन से जुड़े लोगों के संपर्क में है और आईएसआईएस से सहानुभूति रखता है।

 ISIS से सहानुभूति रखने वाला शख्स हैदराबाद से गिरफ्तार

पुलिस ने जिस नौजवान को गिरफ्तार किया है उसकी उम्र 22 साल है। इसके ऊपर आईएसआईएस से सहानुभूति रखने का आरोप है। खबर है कि वह फोन और सोशल मीडिया के जरिए आईएसआईएस के सदस्यों से बात करता था। पुलिस गिरफ्तार हुए शख्स के ऑनलाइन ऐक्टिविटी को खंगाल रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है आखिर वह किन लोगों से बात करता था। पुलिस गिरफ्तार हुए शख्स के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

पुलिस ने ये गिरफ्तारी ठीक उसी दिन की है जिस दिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने हैदराबाद आईएसआईएस केस में चार्जशीट दाखिल किया है।एनआईए ने अपनी चार्जशीट में हैदराबाद में आईएसआईएस के सदस्यों के सक्रिय होने की बात कही है वहीं चार्जशीट में आईएसआईएस के ट्रेनिंग सेंटर बनाने की बात का भी खुलासा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+