10 हजार की शर्त ने ली 21 वर्षीय युवक की जान, नीट पी गया शराब की पांच बोतलें, मिली मौत
Karnataka News: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के कोलार जिले में एक युवक ने 5 शराब की बोतल नीट पी ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पूरा मामला शर्त से जुड़ा था, 21 वर्षीय युवक ने 10,000 रुपए की शर्त के चलते शराब की पांच बोतलें पी थी।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कोलार जिले के पुजारहल्ला गांव में एक 21 वर्षीय युवक की 10,000 रुपये की शर्त के तहत शराब की पांच बोतलें पीने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान कार्तिक के रूप में हुई है, जिसने अपने दोस्त वेंकट रेड्डी के साथ यह खतरनाक शर्त लगाई थी।

पांच बोतलें पीने के बाद बेहोश, अस्पताल में मौत
रविवार की रात कार्तिक ने बिना पानी मिलाए शराब की पांच बोतलें पी लीं। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया और परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार्तिक हाल ही में पिता बना था और उसकी पत्नी ने केवल नौ दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था। दंपति की शादी को एक साल हो चुका था।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इधर, मुलबागल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इसे "लापरवाही से शराब पीने की गंभीर घटना" मानते हुए तफ्तीश में जुटी है। वहीं अधिकारियों ने लापरवाही से शराब पीने के खतरों को दोहराया है और लोगों से शराब से जुड़े जोखिम भरे व्यवहार से बचने का आग्रह किया है।
डॉक्टरों और विशेषज्ञों की चेतावनी
यह दुखद घटना एक बार फिर से शराब के दुरुपयोग को लेकर चेतावनी देती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 2023 की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि शराब का कोई सुरक्षित स्तर नहीं होता। WHO के अनुसार शराब का सेवन-even कम मात्रा में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है और यह कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications