सियालदह स्टेशन पर बफर से टकराई ट्रेन, 21 घायल
सियालदह के डीआरएम वासुदेव पांडा ने बताया 'किसी रेलगाड़ी को बफर से चार से पांच मीटर पहले रुक जाना चाहिए लेकिन ट्रेन आगे चली गई और बफर से टकरा गई।'
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सोनारपुर लोकल ट्रेन के सियालदह स्टेशन पर पटरी से उतर जाने की वजह से 21 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सियालदह टर्मिनल में एक ईएमयू लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म के बफर से टकरा गई, जिससे उसके आगे के डिब्बे के दो पहिए पटरी से उतर गए।

सियालदह के डीआरएम वासुदेव पांडा ने बताया 'किसी रेलगाड़ी को बफर से चार से पांच मीटर पहले रुक जाना चाहिए लेकिन ट्रेन आगे चली गई और बफर से टकरा गई।' टक्कर के बाद पहले डिब्बे के दो पहिए पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और ट्रेन चालक को निलंबित कर दिया गया है।
रेल के डिब्बों के पटरी पर से उतरने की घटना बुधवार करीब 10.20 मिनट की है। इस हादसे में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के टकराने की वजह से कई और ट्रेनों के आवागमन में देरी हुई।












Click it and Unblock the Notifications