2024 की चुनावी दौड़ हुई तेज, पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा जल्द ही ओडिशा का दौरा करेंगे

उत्‍तर भारत के तीन राज्‍यों को फतेह करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्‍य अब 2024 में किला फतेह करना है। भाजपा 2024 की चुनावी जंग के तैयार हो रह है, जिसमें ओडिशा राज्‍य अहम चुनावी मैदान माना जा रहा है।
ये ही वजह है भाजपा का शीर्ष नेतृत्‍व इसी महीने ओडिशा राज्‍य का दौरा कर सकता है।

pm modi

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस महीने से राज्य का दौरा करने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी के 24 दिसंबर को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के कैंपस का उद्घाटन करने के लिए संबलपुर जा सकते हैं।

बता दें एक दिन पहले मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के मुख्‍य सचेतक मोहन चरण माझाी ने मीडिया को ये जानकारी दी थी कि इस दिसंबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आधिकारिक कार्यक्रम पर पश्चिमी ओडिशा का दौरा करने वाले हैं। भाजपा नेता माझी ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान उनके एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने की संभावना है।

वहीं संबलपुर आईआईएम के निदेशक महादेव जयसवाल ने भी इस बात का जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) से इस संबंध में इससे संबंधित एक सूचना मिली है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी होनी बाकी है। वहीं आईआईएम अधिकारियों की एक टीम और रेंगाली विधायक नौरी नायक ने उस स्थान का दौरा किया है जहां प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। इन तैयारियों को देखकर काफी हद तक ये कहा जा सकता है पीएम मोदी और भाजपा का शीर्ष नेतृत्‍व ओडिशा दौरे पर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+