2024 Election: फूटने वाला है 'इंडिया' ब्लॉक का गुब्बारा? नीतीश पर खड़गे के बयान से पलटने लगी है बाजी

इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के बीच अभी सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अभी तक कहीं से ऐसे संकेत नहीं हैं कि विपक्षी गठबंधन में सब अच्छा-अच्छा है। उसपर से विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के तेवर बता रहे हैं कि मामला हाथ से निकलता जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के नेता गोपाल मंडल ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सियासी हैसियत पर सवाल उठा दिए हैं।

india bloc nitish kharge

खड़गे को नहीं सभी नीतीश कुमार को जानते हैं- जेडीयू नेता
मंडल ने फिर कहा है, 'खड़गे?........मैं उनका नाम नहीं जानता। उनका नाम कोई नहीं जानता, सभी नीतीश कुमार को जानते हैं कि कौन हैं...'। ये जदयू के वही विधायक हैं, जो पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 'खड़गे-फड़गे' कह चुके हैं और दावा कर चुके हैं कि उन्हें कोई नहीं जानता है।

खड़गे के बयान ने बिगाड़ा खेल?
बता दें कि शनिवार को जब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से उन अटकलबाजियों को लेकर सवाल पूछा गया था कि क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक का सीएम बनाया जा सकता है, तो उन्होंने कहा था, 'यह सवाल (इंडिया ब्लॉक का संयोजक कौन बनेगा) कौन बनेगा करोड़पति जैसा है? इस पर अगले 10-15 दिनों में फैसला लिया जाएगा, जब हमारी अगली बैठक होगी। इसके बारे में चिंता न करें।'

नीतीश के अलावा कोई पीएम बनने लायक नहीं है-जेडीयू नेता
कहां एक तरफ खड़गे नीतीश को इंडिया ब्लॉक के संयोजक बनाए जाने पर भी सीधा जवाब नहीं दे पाए, वहीं जेडीयू लगातार अपने नेता को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने पर तुला है।

मंडल के मुताबिक, 'नीतीश कुमार को अगला प्रधानमंत्री होना चाहिए। वे पूरा देश घूमे और इंडिया अलायंस बनाया। नीतीश कुमार के अलावा कोई पीएम बनने लायक नहीं है।' सवाल है कि जेडीयू में बिना किसी इशारे के मंडल खड़गे के खिलाफ लगातार ऐसे बयान दे सकते हैं?

खड़गे का जवाब हमें अच्छा नहीं लगा- केसी त्यागी
खड़गे ने नीतीश को लेकर पूछे गए सवाल पर जिस तरह की प्रतिक्रिया दी, उसने जेडीयू को ऊपर से नीचे तक असहज कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक सोमवार को पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा, 'इस (संयोजक पद को लेकर पूछे गए सवाल) पर शनिवार को कांग्रेस चीफ ने जिस तरह से मीडिया के प्रश्नों का जवाब दिया, वह हमें अच्छा नहीं लगा।'

अपनी चिंता कर रही है कांग्रेस- जेडीयू
उन्होंने कहा, 'हमारे (इंडिया ब्लॉक) पास समय और विचारों की कमी हो रही है। अभी भी समय है कि हम रफ्तार पकड़ सकते हैं। लेकिन, कांग्रेस को ही वाइब्रेंट इंडिया ब्लॉक को लेकर तत्परता दिखानी पड़ेगी।'

गठबंधन के पीछे नीतीश कुमार का चेहरा है-जेडीयू
वे बोले, 'संयोजक पर फैसला करने के लिए कांग्रेस स्वतंत्र है। वे अपनी पार्टी के लिए चिंतित हैं और हम गठबंधन की चिंता कर रहे हैं।'

यही नहीं विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे के बारे में उन्होंने कहा है, 'जनता दल-यूनाइटेड ही इंडिया ब्लॉक को जुटाने वाली संस्था है। गठबंधन बनने के पीछे नीतीश कुमार का ही चेहरा है और यह पद संयोजक पद से कहीं बड़ा है।'

इंडिया ब्लॉक के मुकाबले बीजेपी की प्रगति से गठबंधन में हाहाकार
इससे पहले जदयू नेता बिहार के मुख्यमंत्री को इंडिया ब्लॉक के 'वैचारिक संयोजक' और 'वैचारिक प्रधानमंत्री' तक बता चुके हैं। जेडीयू का कहना है कि 2024 के चुनावों के लिए बीजेपी जिस रफ्तार आगे बढ़ रही है, उससे वे लोग परेशान और चिंतित हैं। जबकि, इंडिया ब्लॉक में न तो संगठनात्मक मुद्दों का कोई हल निकला है और न ही सीट-शेयरिंग ही फाइनल हो पा रहा है।

इंडिया ब्लॉक की एक और सहयोगी आरजेडी भी जेडीयू की चिंताओं से सहमत है। पार्टी नेता और सांसद मनोज झा का कहना है, 'जदयू की चिंता हमारी चिंता भी है और इंडिया ब्लॉक के हर सदस्य की चिंता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+