2015 की IAS टॉपर टीना ने दूसरी रैंक हासिल करने वाले अतहर आमिर से रचाई शादी, तस्वीरें

Recommended Video

    UPSC Topper Tina Dabi और Athar Khan की मार्च में ही हो गई थी शादी, twitter पर खुलासा |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। 2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और रनर-अप रहे अतहर आमिर खान शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। 2015 में आईएएस एग्जाम पास करने के बाद ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे, जिसके बाद टीना और आमिर ने एक-दूसरे से मुहब्बत होने और शादी करने की बात कही थी। शनिवार को कश्मीर के पहलगाम में दोनों ने शादी कर ली।

    तीन साल से दोनों रिलेशनशिप में थे

    तीन साल से दोनों रिलेशनशिप में थे

    26 साल के अतहर आमिर उल शफी खान और 25 साल की टीना डाबी ने कश्मीर की लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन पहलगाम में शादी की है। टीना और अतहर के करीबी दोस्त और परिवार के लोग इस समारोह में शामिल हुए। शादी के बाद दोनों अनंतनाग जिले स्थित अतहर के गांव देवेपोरा मट्टन में हैं।। 2015 में टीना यूपीएससी 2015 टॉपर रही थीं तो आमिर यूपीएससी में दूसरी पोजिशन पर थे।

     2015 में शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

    2015 में शुरू हुई थी दोनों की लव-स्टोरी

    मई 2015 को जब टीना और अतहर ट्रेनिंग के दौरान दफ्तर में मिले थे। दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने सबके सामने इसे स्वीकर भी किया। टीना ने अपने रिश्ते के बारे में बताया था कि हम लोग सुबह कार्यक्रम में मिले थे और शाम को आमिर मुझसे मिलने आ गया। हम दोनों में पहली नजर वाला प्यार हुआ था। 2016 में टीना ने सोशल साइट पर आमिर के साथ शादी करने की बात कही थी। दोनों साथ में अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं।

    टीना के परिवार ने भी किया समर्थन

    टीना के परिवार ने भी किया समर्थन

    टीना और अतहर जब मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकेडमी फॉर एडमिनिस्ट्रेशन में एकसाथ ट्रेनिंग पूरी कर रहे थे तो उनकी अतहर से पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग के ऑफिस में 11 मई को हुर्इ थी। टीना ने बीते साल बताया था कि दोनों दोनों परिवार की मौजूदगी में सगार्इ और शागी करेंगे। टीना ने बताया था कि उनके शादी के फैसले में उन दोनों के माता-पिता भी साथ हैं। टीना की मां ने तब बताया खि अतहर के परिवार वालों से भी हमारी बातचीत हुई थी। वह बहुत ही क्यूट फैमिली है। उन्होंने कहा कि किसी की तरफ से कभी कोई नेगेटिव रिएक्शन नहीं आया है।

    कई संगठनों ने किया था शादी का विरोध

    कई संगठनों ने किया था शादी का विरोध

    टीना डाबी के अतहर आमिर उल शफी खान से रिश्ते को कबूल करने और मीडिया मे इसकी जानकारी देने के बाद उनके इस फैसला का कुछ हिन्दूवादी संगठनों ने विरोध भी किया था। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने टीना डाबी के माता-पिता को पत्र भेजकर इस शादी को तोड़नो को लिए कहा था। उन्होंने टीना के एक मुसलमान से शादी करने पर सवाल खड़े किए थे। इन सवालों को ना तो टीना और उनके परिवार ने और ना ही आमिर के परिवार ने संजीदगी से लिया। दोनों ने सभी विरोधों को दरकिनार कर शादी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+