कल सेंट्रल दिल्ली के ऑफिसों में जल्दी हो जायेगी छुट्टी
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के कार्यालय बुधवार अपराह्न दो बजे से गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से शुरू किए गए 'स्वच्छ भारत' अभियान की तैयारी के लिए कार्यालयों को इस अवधि तक बंद रखा जाएगा।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कृषि भवन, शास्त्री भवन, योजना भवन और साउथ ब्लॉक व नार्थ ब्लॉक बुधवार अपराह्न दो बजे से गुरुवार दो अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे तक बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन और संसद भवन स्थित कार्यालयों सहित अन्य कार्यालय भी इस अवधि तक बंद रहेंगे।
मोदी गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य गांधी जी 150वीं जयंती पर दो अक्टूबर, 2019 तक भारत को पूरी तरह स्वच्छ बना देना है।












Click it and Unblock the Notifications